{"_id":"6883e1e5112d74c4740b9534","slug":"5000-trees-were-to-be-planted-along-the-highway-but-not-even-one-was-planted-chandauli-news-c-189-1-svns1011-134189-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाइवे किनारे लगाए जाने थे 5000 पौधे, लगे एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाइवे किनारे लगाए जाने थे 5000 पौधे, लगे एक भी नहीं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सड़क चौड़ीकरण में काटे गए 533 पेड़ो की जगह 10 गुना 5000 पौधे रोपने की कवायद आगे नहीं बढ़ रही है। आलम यह है कि अभी तक एक भी पौधे नहीं रोपे गए। नए पौधे लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से वनविभाग को 10 करोड़ रुपये एक साल पहले दिए जा चुके हैं। पौधे लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को कई बार पत्र भी लिखा है। चंदौली में इन दिनों पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक 15 किलोमीटर में सिक्स और फोरलेन का निर्माण चल रहा है। इसमें सिक्स लेन का निर्माण दो किमी ही बाकी है। सिक्स और फोरलेन निर्माण के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में 533 हरे पेड़ काट दिए गए हैं, लेकिन कहीं भी छाए की व्यवस्था नहीं की गई है। जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर रोज 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। यहां छाए की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों और वाहनों का कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। पड़ाव से गोधना मोड़ तक सिक्स व फोरलेन का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए शीशम, पीपल, पाकड़, बरगद के बड़े और हरे पेड़ काट दिए गए हैं, खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उमसभरी गर्मी में तपती धूप से मिलने वाली पेड़ों की छाया उनसे दूर हो गई है। इसके बावजूद वनविभाग की ओर से अभी तक एक भी पौधा नहीं लगाया गया है जबकि विभाग ने विगत नौ जुलाई से पौधरोपण आरंभ करने का दावा किया था।
इनसेट.......
पड़ाव चौराहे पर स्थिति है सबसे ज्यादा खराब
पेड़ों को काटे जाने के बाद सबसे खराब स्थिति पड़ाव चौराहे की हो गई है। यहां बिहार के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी आदि स्थानों के 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। चौराहे पर मौजूद 25 से ज्यादा पेड़ कट जाने के बाद छाए की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक यही हालत है।
कोट.......
सिक्स और फोरलेन के किनारे पेड़ों को काटने और उनकी जगह पर नए पौधे लगाने के लिए वनविभाग को 10 करोड़ रुपये प्रदान करने के साथ जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा पौधे लगाने के लिए तीन बार पत्र भी लिखा गया है। शीघ्र ही एकबार फिर पत्र लिखा जाएगा। राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।