फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   500 trucks come every day on a three kilometer long road, 800 potholes are formed

Chandauli News: तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर रोज आते हैं 500 ट्रक, बने 800 गड्ढे

Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
500 trucks come every day on a three kilometer long road, 800 potholes are formed
सड़क पर बने गड्ढे। - फोटो : संवाद
दुलहीपुर। साहूपूरी से चौरहट पड़ाव मार्ग तीन किमी लंबा है। इस सड़क में 800 गड्ढे हैं जो राहगीरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। इस मार्ग पर एनडीआरएफ, बिजली विभाग, रेलवे कर्मचारियों के साथ ही 26 गांवों के लोगों का आना-जाना है। एक फैक्ट्री होने के कारण 500 ट्रकों का रोजाना आवागमन होता रहता है। जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में हल्की बूंदाबांदी हो जाने के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता हैं। जिस कारण वाहन चालकों व राहगीरों को गड्ढे नहीं दिखने से हादसे हो जाते हैं। 18 मार्च को क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने इस मार्ग का शिलापट्ट लगाकर उद्घाटन किया था लेकिन इसके बाद भी सड़क की दुर्दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय पंकज विश्वकर्मा, बिनोद पटेल, संजय यादव, घनश्याम पटेल, ओमप्रकाश सिंह, कार्तिक सिंह,पन्ना चौहान आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए और इसे सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि 12 करोड़ का कार्य स्वीकृत हुआ है। इस मार्ग को नव तकनीकी रैप मशीन से बनाना है। मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द होना था लेकिन बारिश के कारण नहीं हो पा रहा है। जो गढ्ढे हैं उन्हें जल्द ही भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed