{"_id":"0ee31fab685ffcae9cfbb41cb93104de","slug":"45-students-dropped-the-cbse-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ः 45 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ः 45 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन बारहवीं के इंग्लिश कोर
विज्ञापन
के विषय में पंजीकृत 1211 परीक्षार्थियों में 1166 छात्र परीक्षा में बैठे।
जबकि 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी नकल करते नहीं पकड़ा गया। बुधवार को दसवीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 248 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
चंदौली जनपद में सीबीएसई की परीक्षा दो केंद्रों केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय और सनबीम स्कूल दुलहीपुर में हो रही है। केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत 462 छात्रों में 426 ने परीक्षा दी।
वहीं 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शुचिता बनाये रखने के लिए सभी कमरों में सीसी कैमरे लगाये गये थे। प्राचार्य सोमपाल ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से करायी गयी।
कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। इसी प्रकार सनबीम स्कूल दुलहीपुर में 749 पंजीकृत छात्रों में 740 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। 09 छात्र अनुपस्थित रहे।
प्राचार्य शैलेश सिंघल ने बताया कि परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है। यहां पांच विद्यालयों केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल मुगलसराय, मानस कान्वेट मुगलसराय, एसजी पब्लिक स्कूल मुगलसराय और सेंट अल हनीफ स्कूल सेमरा विद्यालयों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। यहां भी कोई छात्र अनुचित साधन में नहीं पकड़ा गया।