{"_id":"5c549bf5bdec2259c53e0bd7","slug":"41549048821-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा लिखने पर सीएमओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा लिखने पर सीएमओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां चिकित्सक राजू पटेल के द्वारा मरीजों को दवा की पर्ची बाहर लिखे जाने पर कड़ी फटकार लगाई, वहीं दो माह से गायब चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सिंह के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश पटेल से जवाब तलब किया। अधीक्षक के डॉ. मृत्युंजय के पिछले दिसंबर माह से बिना बताए गायब होने और मोबाइल बंद रखने की जानकारी सीअमओ ने अपनी डायरी में नोट कर ली।
इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन कक्ष व वार्ड के साथ दवा वितरण और अस्पताल परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और कूड़े का अंबार देख अधीक्षक को साफ सफाई करने और पौधरोपण करने का निर्देश दिया। इस पर अधीक्षक ने एक ही स्वीपर होने की बात कही तो उन्होंने मजदूर लगाकर सफाई करने और गांव से आए मरीजों को दवा वितरित कराने और निरंतर दवा की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।