{"_id":"5c44c548bdec2273742746be","slug":"41548010824-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बसपा सुप्रीमो पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद सपा-बसपा में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के बसपा सुप्रीमो पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद सपा-बसपा में उबाल
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा की ओर से बबुरी के परनपुरा में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम में दीनदयाल नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आक्रोशित सपा, बसपा और निषाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में एसपी आवास के बाहर सहित जिले भर में सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। नाराज कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भाजपा विधायक का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता बबुरी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।
दरअसल, शनिवार को बबुरी के परनपुर में आयोजित किसानों के एक कार्यक्रम में विधायक साधना सिंह ने ताबड़तोड़ कई अमर्यादित टिप्पणी कर डाली थी। इससे कार्यकर्ताओं में उबाल था। इस दौरान पुलिस और सपा संग बसपा कार्यकर्ताओं में काफी देर तनातनी का माहौल रहा। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का अपमान किसी भी सूरत में सपा व बसपा के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दलित और पिछड़ों का अपमान है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। विधायक के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज हो और कानून कार्रवाई की जाए। विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव व पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि भाजपा के नेता व विधायक सपा-बसपा गठबंधन से बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। ऐसे नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बसपा मंडल कोआर्डिनेटर राम चंद्र गौतम ने कहा गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र भाजपा महासचिव पंकज सिंह की मौजूदगी में बसपा सुप्रीमो पर भाजपा विधायक साधना सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। सदर तहसीलदार फूलचंद्र यादव को संयुक्त पत्र देने के बाद धरना दिया गया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, नईम अहमद, राम भरोस मौर्य, बनारसी राम, संजय सिंह दाढ़ी, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, अरविंद यादव, नफीस अहमद, वीरेंद्र सिंह छोटे, राममूरत पासवान, अशोक त्रिपाठी, आशुतोष यादव, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद, शिवकुमारी, सुरेश निषाद, नारायण बिंद रहे।
तीन थानों की डटी रही फोर्स
चंदौली। एसपी संतोष कुमार सिंह के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई थी। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के साथ ही अलीनगर, सैयदराजा और सदर कोतवाल दिन पुलिसकर्मियों के साथ दिनभर डटे रहे। सदर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सुबह 11 बजे से करीब चार बजे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में वहां पहुंचे सदर तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने दोनों दलों के संयुक्त पत्रक लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन
......
नियामताबाद//धानापुर। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख के खिलाफ दीनदयाल नगर की विधायक साधना सिंह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विकासखंड के परोरवा गांव से समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु यादव के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला। वहीं गांव के चौराहे पर भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ छलावा है। पुतला दहन करने वालों में मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष अंजनी यादव, विधानसभा अध्यक्ष आस मोहम्मद, अजित यादव, अजय यादव, छब्बू यादव, विजय यादव, अखिलेश यादव, दिनेश यादव आदि शामिल रहे। वहीं धानापुर में भाजपा विधायक के अमर्यादित भाषा के विरोध में सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना चौराहा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक साधना सिंह को गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अंजनी सिंह, बसपा नेता सुहेल खान, इमरान खान, सुरेंद्र प्रताप, जिलाध्यक्ष यूथ रेहान खान, सिराजुद्दीन, आतिफ खान, छोटेलाल यादव, सीताराम प्रजापति, रामनगीना यादव, पारस यादव, मिश्री, राजू यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजनम यादव ने किया।
इसी तरह जीवनपुर गांव स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सत्ता पक्ष के एक विधायिका द्वारा खुले मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की घोर निंदा की गई। इस मौके पर पवन यादव, किसान नेता केदार यादव, डॉ. विरेंद्र कुमार बिंद, रवि शंकर यादव, नरायण पहलवान, नंदलाल एडवोकेट, अनिल चौहान, प्रदीप गौड़ मौजूद रहे।
चकिया: गांधी पार्क तिराहे पर रविवार को समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव तथा सपा नेता डॉ रामाधार जोसेफ के नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में विधायक साधना सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान रामचंदर त्यागी बचाउ प्रजापति अरुण यादव राकेश मोदनवाल राम लाल यादव संतोष गोड सहित तमाम सपा व बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चहनिया: स्थानीय बाजार के चौमुहानी पर सपा व बसपा के संयुक्त कार्यकर्ताओं द्वारा सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में भाजपाविधायक साधना सिंह का पुतला फुंका गया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुषमा यादव, सतीश कुमार गौड, सुबास यादव, गुलाब साहू, धर्मेन्द्र, भोला कार्यकर्यता मौजूद रहे।