{"_id":"5c19413bbdec2257022f8aaf","slug":"41545158971-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकंडेय महोत्सव में दिग्गजों का होगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकंडेय महोत्सव में दिग्गजों का होगा जमावड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और सरकार के योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। वहीं 22 और 23 दिसंबर को वाराणसी के कैथी में आयोजित मारकंडेय महोत्सव के सफलता पर भी चर्चा किया गया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चंदौली लोकसभा क्षेत्र के कैथी स्थित मारकंडेय धाम पर महेत्सव का आयोजन किया गया है। जो 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होगा। जिसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शामिल होंगी। संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमा मालिनी द्वारा दुर्गा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश डा. महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे। कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र के विकास के अलावा सांस्कृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों का विकास संभव है। बैठक में सत्यप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, काशीनाथ सिंह, रमेश जायसवाल, हरिश्चंद्र, राणा प्रताप सिंह, शिवशंकर पटेल, अनिल गुप्ता, उमाशंकर सिंह, राहुल, चेयरमैन रविंद्रनाथ गोंड, विजय मौर्य, अनिल आदि उपस्थित रहे।