{"_id":"5baa81d8867a5501313c7113","slug":"41537901016-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा । नहरों में पानी न आने से नाराज रामपुर गांव के किसानों ने मंगलवार को रामपुर शंभूपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
जेवरीयाबाद मुड्डा माइनर व घोसवां खुरहट माइनर में टेल तक पानी नही पहुंच पा रहा है। यही हाल कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनालों का भी है। तकनीकी खराबी और बिजली की आवाजाही के चलते खेतों को समय से पानी मिलना मुश्किल हो गया है । सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। किसान पानी के लिए परेशान हैं। इससे नाराज रामपुर गांव के किसानों ने मंगलवार को रामपुर शंभूपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गादत्त तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, हृदय नारायण सिंह, अनिल तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, राजेश त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, विजय यादव, प्रभुनारायण तिवारी, अनिल शर्मा, मुन्ना गुप्ता, विश्वजीत शर्मा, टप्पू तिवारी, राजू तिवारी, भंटू शर्मा, कामेश्वर गुप्ता शामिल रहे।