{"_id":"5ae76cdb4f1c1b84098b781f","slug":"41525116123-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के संस्थापक स्व. पं. केशव प्रसाद शर्मा 99वीं जयंती समारोह पूर्वक शनिवार को मनाई गई। मां सरस्वती की प्रतिमा और संस्थापक के चित्र पर दीप जलाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद सरस्वती वंदना, कुल गीत, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, योग क्रिया, सूर्य नमस्कार आदि योग क्रिया कर खेल-कूद विभाग के छात्र-छात्राओं ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा 2018 में अपने संकाय-विभाग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं शिल्पा पांडेय, ज्योति तिवारी, आकांक्षा राय, सुधीर प्रत्पा, स्वपनिल यादव, आकांक्षा मिश्र, अमित और प्रतिभा पांडेय को महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय शर्मा ने स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कविंद्रनाथ शर्मा ने संस्थापक स्व. पं. केशव प्रसाद शर्मा के किए गए शिक्षाप्रद कार्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. रविंद्रनाथ राय ने महाविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अवधेशनारायण राय, पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. देवप्रकाश राय, डॉ. रविशंकर राय, डॉ. विजय कुमार ओझा आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. डॉ. नरनारायण राय तथा आभार डॉ. सतीश राय ने व्यक्त किया।