{"_id":"59fb70004f1c1b68678b91b2","slug":"41509650432-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी और गोष्ठी के माध्यम से सतर्कता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी और गोष्ठी के माध्यम से सतर्कता के प्रति किया जागरूक
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे में चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के छात्रों, स्काउट गाइड और एनसीसी के कैडेटों ने जुलूस निकाला और लोगों को सतर्कता के प्रति जागरूक किया। इसी तरह कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खुशबू कुमारी अव्वल रही।
सुबह सात बजे मंडल रेल प्रबंधक आवास परिसर से जागरूकता रैली को मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रभातफेरी पूरे नगर में भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। दोपहर में विद्यालय प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक ने फीता काटकर और दीप जला कर किया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने कहा कि सतर्कता जागरूकता का मुख्य उद्देश्य है भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार से व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति, शक्ति और सत्ता का गलत इस्तेमाल अपनी आत्म संतुष्टि और निजी स्वार्थ की प्राप्ति के लिये करता है। जिससे बचने की आवश्यकता है।
प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी प्रथम, आंचल पांडेय द्वितीय और निखिल मिश्रा तृतीय रहे। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद, शिवनारायण, प्रदीप चौधरी, आर तिर्की, सरवर अजीम, शिव कुमार, अजय राय, अजय कुमार, श्वेता, श्रीकांत शर्मा, राकेश यादव आदि रहे। संचालन प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने किया।