फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विकास के झूठे वादों से पूर्वांचल को किया बदहाल

विकास के झूठे वादों से पूर्वांचल को किया बदहाल

Thu, 12 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
विकास के झूठे वादों से पूर्वांचल को किया बदहाल

विज्ञापन
सकलडीहा। पूर्वांचल के लोगों से विकास के झूठे वादे किये गये । अब तक पूर्वांचल का विकास नहीं हो सका है। लेकिन अब पूर्वांचल की जनता जाग चुकी है और समस्याओं व उनके अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता सबक सिखाने पीछे नहीं हटेगी। जनमोर्चा के मुख्य कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल बुधवार को बरठी स्थित कैंप कार्यालय पर रेल जन जागरण यात्रा की समीक्षा कर रहें थे।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल राज्य बनाओ जनजागरण रेल यात्रा के सत्याग्रहियों ने पांच हजार से अधिक लोगों से सम्पर्क किया और उनसे पृथक पूर्वांचल राज्य के लिए समर्थन मांगा। यहां के नेता व राजनीतिक पार्टियां विकास के नाम पर पूर्वांचल में वोटों की सियासत करती आ रही थी। लेकिन अब उन्हें जमीनी स्तर पर काम करना होगा। क्योंकि उनके राजनीतिक स्वार्थ ने पूर्वांचल को आगे नहीं बढ़ने दिया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संरक्षक चन्द्रभूषण मिश्र कौशिक व संचालन आर्यन सिंह रवि ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डीएस खरवार, संदीप तिवारी, उदय कुमार राय, रामअशीष यादव, सचितानंद तिवारी, विजई पटेल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed