{"_id":"59c411414f1c1b29688b5c9b","slug":"41506021697-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर गांव में कोटेदार के खिलाफ डीए और एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर गांव में कोटेदार के खिलाफ डीए और एसडीएम से शिकायत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चांदपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा डीएम व एसडीएम से शिकायत के बाद भी कार्यवाई न होने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि पूर्ति विभाग कोटेदार को बचाने में लगा हुआ है। चेताया कि यदि जल्द ही कोटेदार की जांच कर कार्यवाही नहीं तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किए जाने साथ खाद्यान्न न देने की पिछले दिनों डीएम और एसडीएम से सम्पूर्ण समाधान दिवस में लिखित रूप से की थी । आरोप है कि डीएम के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारी कोटेदार की जांच करने के बजाय बचाने का प्रयास कर रहें है।पिछले कई माह से खाद्यान्न न मिलने व शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण विभागीय अधिकारी और कोटेदार की मनमानी के खिलाफ विरोध जताया। चेताया कि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नही किया गया तो ग्रामीण आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत एसडीएम छेदीलाल सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव के चले जाने के बाद स्वंय कोटेदार की जांच करेंगे। इस मौके पर राकेश यादव, गोरख, बुद्धु, दरोगा, संतोष कुमार, सोमारू तिवारी, खेदारू, शांती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।