फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शहाबगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव

शहाबगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव

Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहाबगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव
Fill out the form

विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल किए गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह तथा शशि उपाध्याय ने गहमा गहमी के बीच दो-दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने नामांकन पत्र लिया। प्रमुख पद के लिए 13 अगस्त को चुनाव होंगे।
विकास खंड कार्यालय में बनाए गए नामांकन स्थल पर सबसे पहले 11 बजकर 45 मिनट पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह ने पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन पत्र में उनके प्रस्तावक सुशीला देवी रहीं। दूसरा नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें उनके प्रस्तावक रामजतन राम थे। वहीं लटांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि उपाध्याय ने पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन के प्रस्तावक गिरीश चंद्र पांडेय रहे। उन्होंने दूसरा नामांकन पत्र भी दाखिल किया। जिसके प्रस्तावक सुभाष त्रिपाठी रहे। नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर डटे रहे। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों को पुलिस ने नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी , प्रस्तावक उनके अनुमोदक को ही को ही जाने दिया गया । दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह के समक्ष दाखिल किया।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी लेते रहे सुरक्षा का जायजा
शहाबगंज(ब्यूरो)। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। किसी को भी ब्लाक मुख्यालय के अंदर बिना जांच के नहीं जाने दिया जा रहा था। प्रत्याशी के साथ सिर्फ उनके प्रस्तावक ही नामांकन स्थल पर जा सके। उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल तथा स्थानीय थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया अंतिम समय तक जमे रहे। मुख्यालय पर ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए कर्मनाशा नदी तथा पेट्रोल टंकी के पास भीड़ को रोक दिया गया। प्रत्याशियों के समर्थकों के गहमागहमी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय थाना के साथ इलिया, सैयदराजा, धीना की पुलिस और पीएसी के जवान सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed