{"_id":"5988c1944f1c1bdd558b481b","slug":"41502134676-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहना ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार 6666","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहना ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार 6666
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
राखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर सहित पूरे जिले में रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशम के धागे में प्यार पिरोकर बांधा तो भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए और रक्षा का वादा किया। विवाहित महिलाएं मायके आकर भाईयों को राखी बांधी तो जो बहने मायके नहीं आ सकीं, वहां भाइयों ने पहुंच कर राखी बंधवाई। पेड़ पौधों को भी राखी बांध कर रक्षा का संकल्प लिया गया।
सावन माह के आखिरी सोमवार को ही रक्षा बंधन का त्योहार होने से इसका महत्व बढ़ गया। महिलाओं ने सोमवार का व्रत रखा। महिलाओं ने पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की और इसके बाद घर में पहुंच कर भाइयों की कलाई पर राखी सजाई। वैसे तो इसकी तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गई थी। अधिकतर घरों में महिलाएं एक दिन पहले ही पहुंच चुकी थी। यही नहीं बहनों ने रंग बिरंगी आकर्षक राखियां खरीदी थी। सुबह घरों में पकवान तैयार किए गए। सुबह दस बजे तक भद्रा काल होने की वजह से भाई बहनों ने इंतजार किया। इसके बाद भाई बहनों ने नये कपड़े पहने और एक पंक्ति में बैठे। बहनों ने भी एक थाल में राखी, रोरी, अक्षत, दीपक और मिठाई आदि सजाया। इसके बाद भाइयों की आरती उतारी और टीका लगाने के बाद हाथों पर रेशम का डोरा बांधा और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार दिए। इसके बाद बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान घरों में दिन भर चहल पहल रही। पड़ाव, दुलहीपुर, नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, इलिया, चकिया, नौगढ़, सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, कमालपुर, कंदवां, सैयदराजा क्षेत्र में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया।