फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उपेक्षित पड़े माधोपुर माइनर की शुरु हुई खुदाई

उपेक्षित पड़े माधोपुर माइनर की शुरु हुई खुदाई

Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
उपेक्षित पड़े माधोपुर माइनर की शुरु हुई खुदाई

विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के माधोपुर माइनर को बुधवार को विधायक सुशील सिंह की पहल के बाद जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू हुई। कई वर्षो से माइनर में पानी न आने से सैकड़ों एकड़ फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो जाती थी।

धानापुर रजवाहा से संबद्ध माधोपुर माइनर से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के किसानों के सिचाई का मुख्य साधन है। जबकि सिलौटा के हेड से अटौली टेल तक लगभग 10 किमी माइनर साफ सफाई के अभाव में वर्षो से पड़ा रहा। इससे किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा था। जबकि सिलौटा, चकीयवा, माधोपुर, बसगांवा, अटौली गांवो के किसानों की खेती प्रत्येक वर्ष बर्बाद हो जाती थी। इसके लिए किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से माधोपुर माइनर की साफ सफाई करने का गुहार लगाया। बावजूद किसानों की समस्या समाप्त नहीं हो सकी। बीते दिनों समाजसेवी अजय सिंह टप्पू ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत कराया था। बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अपने निजी खर्च से बुधवार को जेसीबी से माधोपुर माइनर की साफ सफाई शुरू कराया। इससे किसानों की वर्षो की समस्या समाप्त हो गयी। ग्रामीण गुरुदयाल यादव, राधे यादव, मुन्ना यादव, वीरेंद्र सिंह, विकास तिवारी, रामविलास यादव, सुग्रीव सिंह, महातीम यादव आदि ने बताया कि धानापुर रजवाहा से संबद्ध माधोपुर माइनर की खुदाई होने के बाद आधा दर्जन गांवो की करीब सैकड़ो एकड़ धान की फसल को आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। विधायक सुशील ने बताया कि किसानों द्वारा सिंचाई की समस्या के लिए अवगत कराया गया था। इसके बाद उन्होने जेसीबी भेजकर माइनर की खुदाई कार्य चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed