फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 crores reached the accounts of two lakh farmers

Chandauli News: दो लाख किसानों के खाते में 40 करोड़ पहुंचे

Wed, 19 Jun 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
40 crores reached the accounts of two lakh farmers
चंदौली। जिला मुख्यालय के कृषि विज्ञान परिसर में मंगलवार की शाम को पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए डबल इंजन सरकार की योजनाओं का बखान किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद ग्रहण किया है। इसके बाद किसानों से संवाद और सम्मान निधि को ट्रांसफर करने का फैसला किया। कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जिला है। यहां धान और गेहूं के साथ सब्जियों की खेती होती है। ऐसे में किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंचने से उन्हें सहूलियत मिलेगी। कहा कि देश को सशक्त बनाने वाले पीएम मोदी का यह फैसला सराहनीय कदम है। भारत विश्व की बड़ी शक्ति बन गया है। इसमें किसानों का योगदान भी अमूल्य हैं। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed