फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   39 lakh saplings planted together in the district

जिले में एक साथ लगे 39 लाख पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
39 lakh saplings planted together in the district
जिले में रविवार को एक साथ 93 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसकी शुरूआत डीएम संजीव सिंह ने सदर तहसील के नेगुरा गांव में पौधरोपण करके किया। वहीं नौगढ़ के जयमोहनी रेंज में स्मृति उपवन की शुरूआत हुई। यहां सीडीओ अजितेन्द्र पांडेय, एएसपी अनिल कुमार और विधायक शारदा प्रसाद, डीएफओ दिनेश सिंह के साथ अपने प्रियजनों की याद में पौधरोपण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधों के रोपण से धरती हरी भरी होगी।
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार जयमोहनी रेंज में स्मृति उपवन में पूर्व वन क्षेत्राधिकारी नदीम खान की स्मृति में पौधरोपण कर डीएफओ दिनेश सिंह ने कहा कि इस वाटिका में दिवंगत परिजनों की याद में पौधरोपण कराकर इसमें नाम पट्टिका लगाई जाएगी। जो व्यक्ति पौधरोपण करेगा उसके नाम की पट्टिका लगाई जाएगी। वन महोत्सव के चौथे दिन मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण सिंह, एएसपी नक्सल अनिल कुमार की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व विकास खंड नौगढ़ के सभागार में आयोजित कुपोषण, जैव विविधता, इम्यूनिटी बूस्टर प्रजाति केंद्रित आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि पहले आक्सीजन से ट्रेनें चलती थी, अब आक्सीजन से आदमी दौड़ रहा है। झांसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कमलेश सिंह यादव ने कहा जनांदोलन से जनसाधारण को भी हरियाली आंदोलन से जोड़कर उन्हें हरियाली के महत्व और पेड़ पौधों से मित्रता करने को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed