फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   36 Loaded Oxygen Express has passed through PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरी हैं 36 लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
36 Loaded Oxygen Express has passed through PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से देश के विभिन्न इलाकों में ऑक्सीजन आपूर्ति का सिलसिला जारी है। 19 अप्रैल से अब तक पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से 36 लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस गुजर चुकी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस को सुरक्षित ढंग से गंतव्य तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के भारतीय रेलवे के प्रयासों को गति देते हुए पूर्व मध्य रेल की ओर से कोविड के खिलाफ संयुक्त जंग को मजबूती प्रदान की जा रही है। कोविड मरीजों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 19 अप्रैल से अब तक पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, डॉल्टेनगंज, टोरी सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए देश के विभिन्न राज्यों को जाने वाली 36 लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई हैं। अब तक पूर्व मध्य रेल के रास्ते बोकारो से लखनऊ के लिए 15 तथा बरेली के लिए तीन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गई हैं । इसी तरह दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पूर्व मध्य रेल होकर दुर्गापुर से नौ तथा टाटानगर से दिल्ली के लिए 05 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई। इसके साथ ही दुर्गापुर से वाराणसी, टाटानगर से लखनऊ आदि शहरों में लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए तरल मेडिकल ऑक्सीजन का परिवहन किया गया। इससे कोरोना से संक्रमित रोगियों के लिये ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ी है। बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा उपायों के साथ चलाया जा रहा है। ट्रेनें तेज गति से चले, इसके लिए रास्ते में ग्रीन कोरिडोर बनाया गया है। इससे बिना किसी रेड सिग्नल के यह ट्रेन जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंच सके। बताया कि अभी लगातार ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed