{"_id":"5f3195078ebc3e3ce0626a38","slug":"35-lakhs-will-be-beautified-by-latif-shah-forest-rest-house-chandauli-news-vns5406930127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा लतीफशाह वन विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा लतीफशाह वन विश्राम गृह
विज्ञापन
चकिया। वनीकरण को प्रबंधन योजना (कैम्पा) के तहत चकिया रेंज में स्थित लतीफशाह वन विश्राम गृह को पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण करने की योजना को मंजूरी दी गयी है। 35 लाख की लागत से योजना के तहत कर्मनाशा नदी तक पक्के प्लेटफार्म, सीढ़ियां और सीमेंटेड बेंच बनाए जाएंगे। ताकि लतीफशाह डाक बंगले को देेखने आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
कैम्पा योजना के तहत प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौलजगी ने वन विभाग को लतीफशाह डाक बंगले का संदरीकरण करने तथा उसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केन्द्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे कैम्पा योजना के तहत मंजूरी मिल गयी है। इस योजना पर 35 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। जिससे वन विश्राम गृह के आस-पास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चकिया के वन क्षेत्राधिकारी अकबाल बहादुर सिंह ने बताया कि लतीफशाह वन विश्राम गृह को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए वहां वाचटावर की स्थापना की जायेगी तथा रात में भी डाक बंगले को रोशन करने के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। वहीं परिसर में सीमेंटेड बेंच, कर्मनाशा नदी तक पक्का प्लेटफार्म तथा सीढ़ियां बनाई जायेगी एवं परिसर में चिल्ड्रेेन पार्क का भी निर्माण किया जायेगा।
चकिया। स्थानीय गांधी पार्क में बाबा भूतनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव को कोरोना भवायव स्थिति को देखते हुए इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। उक्त सूचना समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह गणित ने दी है।