फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों व शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे शिवपाल

किसानों व शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे शिवपाल

Tue, 08 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों व शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे शिवपाल

विज्ञापन
चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गरीबों, किसानों, शोषितों के हक की लड़ाई लड़ रहे है। जनता को जागरुक करने के लिए सभी मंडलों में रैली आयोजित की जा रही है। उक्त बातें सोमवार को वाराणसी मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

मंडल प्रभारी ने कहा जनपद के सकलडीहा इंटर कालेज में 16 जनवरी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से संयुक्त रैली का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव है। इस रैली में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेंगी। कहा कि गरीबों और किसानों सहित आमजन के उत्थान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य हो रहा है। अति गरीब वर्ग के लिए केंद्र सरकार से 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी की गई है। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदर्शों पर पार्टी चलेगी और आगामी लोस चुनाव में मुलायम सिंह यादव के सीट को छोड़कर प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में ऐसी व्यवस्था हो जहां किसान अपने उपज का मूल्य स्वयं तय करें। वहीं बैलेट पेपर से चुनाव कराएं जाएं। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंडल प्रभारी ने रैली की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान डा. सुधीर सिंह, डा. सुबेदार सिंह, हिमांशु सिंह, विनायक राय, मनोज सिंह, जसवंत यादव,मिथिलेश यादव, त्रिवेणी खरवार, मंजू मौर्या, अनिल वर्मा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारस यादव और संचालन विजय सिंह धुरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed