फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा से नाता तोड़ सकती है सुभासपा: डा. बलिराज राजभर

भाजपा से नाता तोड़ सकती है सुभासपा: डा. बलिराज राजभर

Thu, 27 Dec 2018 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से नाता तोड़ सकती है सुभासपा: डा. बलिराज राजभर
चंदौली। पिछड़े वर्ग के आरक्षण का बंटवारा नहीं हुआ तो सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नए वर्ष में कड़ा फैसला ले सकते हैं और भाजपा से नाता भी तोड़ सकते हैं। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बलिराज राजभर ने बुधवार को विकास भवन के समीप चल रहे धरने के तीसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नरेबाजी की और आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बलिराज राजभर ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ कुछ संपन्न जातियों के लोगों को मिल रहा है। जबकि संविधान के हिसाब से अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भी लाभ मिलना चाहिए। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ वर्ग को तीन भागों में बांटने और उन्हे 29.50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है और उनकी मांग है कि इसे तीन भागों में विभक्त करके पिछड़े समाज के लोगों को लाभ दिया जाय। इसमें भूमिहीन, अकुशल श्रमिक, घरेलू सेवक को 17 प्रतिशत, कृषकों, दस्तकारों को दस प्रतिशत और पिछड़े मुस्लिमों को 2.50 प्रतिशत आरक्षण मिले। कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांगे पूरी नहीं होने तक उनकार धरना चलता रहेगा। कहा कि 30 दिसंबर के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पिछड़ों के लिए कड़ा निर्णय लेंगे और भाजपा से नाता भी तोड़ सकते है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश राजभर, भूपेंद्र सिंह, भिखारी राजभर, अजय सिंह राजपूत, बृजेश चौरसिया, आलम राजभर, कन्हैया राजभर, जगरोपन, चंद्रमा राजभर, रामजीत राजभर, इंदू देवी, रामअशीष राजभर, त्रिवेणी राम, अमरनाथ, सुनिता कन्नौजिया, रामजियावन, अनिरुद्ध, भिखारी, आलम, दीपक, दिनेश पाल, गोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed