फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आदर्श नपं घोषित किए जाने पर सभी ने जताई खुशी

आदर्श नपं घोषित किए जाने पर सभी ने जताई खुशी

Thu, 13 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
आदर्श नपं घोषित किए जाने पर सभी ने जताई खुशी

विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत चंदौली के बोर्ड की बैठक बुुधवार को पंचायत के सभागार में हुई। इसमें सभासदों से विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने व पिछली बैठक की कार्यवाही व नगर की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही शासन की ओर से नगर पंचायत को आदर्श नपं घोषित किए जाने पर सभी ने खुशी जाहिर किया।नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्रनाथ गोड़ ने कहा कि सरकार ने नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। इसके तहत हर साल दो करोड़ का रुपये का बजट विकास के लिए मिलेगा। सभासद अपने-अपने वार्डों में नाली व सड़कों के निर्माण व मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं। प्रस्तावों को शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी। बताया कि नगर में 600 स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जाएंगी। सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में लाइट लगवाने के लिए स्थान चिह्नित कर सूची उपलब्ध करा दें। हैंडपम्प लगाने के लिए भी सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए। ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हैंडपम्म लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभासद अपने-अपने वार्डों में दो-दो स्थानों का चयन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजें। कहा कि नपं प्रशासन की ओर से कुछ सभासदों के क्षेत्र में ही विकास कार्य कराए जाते हैं। इसकी वजह से अन्य वार्डों के लोगों को उपेक्षित महसूस करना पड़ता है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय मौर्या, बबलू सोनी, अशोक साव, उपेंद्र तिवारी, विजय जायसवाल, जमशेद खान, इकबाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed