फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लोगों की करें मदद

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लोगों की करें मदद

Wed, 07 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लोगों की करें मदद

विज्ञापन

चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वाराणसी जनपद आगमन के मद्देनजर व लोकसभा चुनाव की चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वाराणसी में आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि मतदाता बनाने का समय बढ़ा दिया गया है। कार्यकर्ता अपनी इस जिम्मेदारी को समझें और अधिक से अधिक युवा मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करने की पहल करें। महासचिव नफीस अहमद ने कहा गरीब, पिछड़े, दलित व मजदूर, वंचितों एवं अल्पसंख्यकों की सुनने वाला कोई नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा जनपद में आए दिन अपराध बढ़ रहा है और पुलिस व प्रशासनिक अमला उसे रोकने में असफल है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन व उनकी सभा को लेकर आगामी रणनीति सांझा किया। इस दौरान अनिल यादव, डा. रामअधार जोसेफ, सुदामा यादव, विरेंद्र यादव, अशोक त्रिपाठी, श्याम नरायन यादव, अनिल मिश्रा, प्रभुनारायण यादव, अशोक यादव, राजा खान, गिरजा शंकर पांडेय, अमित सिंह, जोखू सिद्दीकी, चंद्रभानु यादव, रमेश यादव, राम सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed