{"_id":"5bb12542867a557f551a23f1","slug":"31538336066-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का धरना 12वें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का धरना 12वें दिन भी रहा जारी
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रिंग रोड व फ्रेट कॉरिडोर योजना में सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि के विरोध में चल रहा किसानों का धरना 12वें दिन रविवार को भी जारी रहा। किसान अधिग्रहित भूमि का कम मुआवजा दिए जाने का आरोप लगाते हुए किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले 11 दिनों से रेवसा (बरहुली) व शिवाला मंदिर पर धरना दे रहे हैं। धरनारत किसानों ने सात अक्तूबर को होने वाले जनसभा की रणनीति भी तैयार की।
मोर्चा के संयोजक एड. महेंद्र यादव ने कहा कि जमीन के बदले कम मुआवजा को लेकर किसान काफी दिनों से आंदोलित हैं। कहा सरकार की उपेक्षा के बावजूद किसान पीछे नहीं हटेंगे। मोर्चा के संरक्षक इस्तेखार अहमद ने कहा कि किसान अकेले नहीं बल्कि उनके साथ समाज के अन्य लोगों का समूह भी शामिल है। किसान नेता केदार यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि देश का विकास सड़क से होगा लेकिन सरकार को पता नहीं है कि जब तक किसान का विकास नहीं होगा तब तक सरकार का विकास नहीं होगा। किसानों के धरना को स्वराज अभियान के प्रभारी अजय राय ने भी अपना समर्थन दिया। धरना में इंद्रजीत शर्मा, कमलेश गौड़, संतोष यादव, मुराहू गोंड, विजय बॉर्डर, भोलू गोंड, इंद्रजीत गोंड, त्रिभुवन, गोवर्धन यादव, अजीत यादव, सुरेश, रामनारायण मास्टर मौजूद रहे।