{"_id":"5bb12283867a557ed431860e","slug":"31538335363-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी को मिलेगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी को मिलेगा इंसाफ
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि लखनऊ की घटना चिंतित करने वाली है। विवेक को इंसाफ मिलेगा। जांच चल रही है, रिपोर्ट का इंतजार करें। मनोज पटना से राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाते समय स्थानीय स्टेशन पर मीडिया से बात कर रहे थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस लोगों की रक्षा करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए होती है। लखनऊ की घटना में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैं यही मांग करूंगा कि दोषी को कड़ी सजा मिले। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा बिल्कुल साफ नियत से काम कर रही है। तीन राज्यों में होने वाले चुनाव पर कहा कि काम की बदौलत तीनो राज्यो में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय रेल मंडल के नवीनगर स्टेशन के समीप रविवार की रात मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। कंट्रोल की सूचना पर पीडीडीयू नगर से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन ) रवाना हुई। एक्ससीडेंट की वजह से कुछ देर के लिए बरवाडीह रुट बाधित हुआ। हालांकि इससे ट्रेनों के आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन