{"_id":"5bae8084867a551e605c8c37","slug":"31538162820-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी अभ्यर्थियों ने डायट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी अभ्यर्थियों ने डायट पर किया हंगामा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित डायट पर शुक्रवार को बीटीसी के निजी शिक्षण संस्थान के अभ्यर्थियों ने परीक्षा कापी की दोबारा जांच कराए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। लगभग 200 आक्रोशित अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम अनफिट होने से नाराज थे। डायट प्राचार्य डा. भूपेंद्र कुमार सिंह ने उत्तेजित छात्रों को समझाकर शांत किया।
वर्ष 2017 के बीटीसी (डीएलएड) के अभ्यर्थियों ने बीते माह प्रथम समेस्टर के आठ विषयों हिंदी, गणित, संस्कृत, अंग्रेजी, शिक्षण अधिगम, बाल विकास विज्ञान, सामाजिक अधिभार व कंप्यूटर आदि की परीक्षा दी थी। छात्रों का आरोप था कि स्वामी शरण शिक्षण संस्थान के 250 में 40 अभ्यर्थियों को छोड़ सभी छात्र अनफिट घोषित कर दिए गए हैं। यही नहीं, कई बीटीसी शिक्षण संस्थान के सैकड़ों परीक्षार्थी परिणाम को लेकर आक्रोशित थे। अभ्यर्थियों ने दावा किया कि पेपर अच्छा होने के बाद भी कम नंबर मिले हैं। कई छात्रों को आठों विषयों में कम नंबर मिले हैं। डायट प्राचार्य ने दो विषयों तक की स्क्रूटनिंग सौ- सौ रुपये जमा कराने व दो से अधिक पेपर होने पर परीक्षा नियामक के निर्देश पर बैक पेपर कराए जाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।