{"_id":"5ad6479e4f1c1b9c098b5247","slug":"31523992478-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीएमओ के खिलाफ शासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सीएमओ के खिलाफ शासन को लिखा पत्र
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय/ नौगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मंगलवार को नौगढ़ ब्लाक के लौवारी कला गांव में जन समस्याओं को सुनने को आयोजित चौपाल में तल्ख दिखे। स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हाल पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। वहीं चौपाल में अनुपस्थित रहने पर एसडीओ एग्रीकल्चर, जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी दी है। साथ ही डीआईओएस का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश और सप्लाई निरीक्षक, कोटेदार एंव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ सीडीओ को कार्रवाई कर रिर्पोट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है। डीएम की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को जिलाधिकारी नौगढ़ के लौवारी कला गांव में चौपाल लगाकर जन समस्या सुन रहे थे। इस दौरान अधिकारियों के मौजूद न रहने और ग्रामीणों की समस्याओं का समुचित समाधान न करने पर नाराजगी जताई। नाराज डीएम ने सीएमओ, डीआईओएस, आपूर्ति निरीक्षक, कोटेदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ ही कड़ी चेतावनी दी है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विधवा, विकलांग को मिलने वाली पेंशन के लिए चंदौली जाना पड़ता है। जिसपर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को दिन निर्धारित करके नौगढ़ में चौपाल लगाने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौवारी पर 19 उर्त्तीण बच्चों का 30 अप्रैल तक नामाकंन करने का निर्देश बीईओ विजय प्रताप यादव को दिया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि कोटेदार राशन 105 रुपये में देता है। जबकि सरकारी रेट 85 रुपये है। डीएम ने इसका कारण पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ने बताता है कि इसमें से 10 रुपये एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक को दिया जाता है। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बताया कि एसबीआई नौगढ़ की शाखा प्रबंधक मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री बीमा के बारें में जानकारी नहीं देते है। जयमोहनी पोस्ता के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मणिर्कणिका कोल ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंध ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और बैंक से भगा दिया। शिकयत सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को नौगढ़ के गांवों में खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बुधवार की रात तक बदलने का सख्त निर्देश दिया।