फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गाजे बाजे के साथ निकली साई की शोभायात्रा

गाजे बाजे के साथ निकली साई की शोभायात्रा

Fri, 03 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकली साई की शोभायात्रा

विज्ञापन
सैयदराजा। ॐ साईं राम धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से नगर में गुरुवार को भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा में पालकी को कंधा देने के लिए लोगों में होड़ रही। शोभयात्रा के दौरान विभिन्न झाकियों ने भी लोगों का मन मोहा।

पालकी शोभा यात्रा दुधारी पुलिया से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए दुल्हन पैलेस में पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी साथ चली। जुलूस की शुरूआत बृजेश सिंह एमएलसी प्रतिनिधि रवि प्रकाश सिंह उर्फ साजन सिंह, प्रमुख जमानिया बलवंत सिंह तथा प्रमुख समाजसेवी मीना सिंह ने बाबा की पालकी को कंधा देकर शुरू किया। नबगर में जगह-जगह साईं सेवा समिति के लोगो द्वारा पूजन- अर्चन तथा आरती उतारी गई। पालकी शोभायात्रा में घोड़े पर सवार रक्षकों का दल आगे आगे चल रहा था। साईं भक्तों द्वारा बाबा की महिमा का बखान करते हुए साईं गीत पर झूमने को मजबूर हुए। दर्शन पूजन में पंडित बलदाऊ तिवारी ने भूमिका निभाई।बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। शोभायात्रा और भंडारे में अजय वर्मा, विजय कुमार केसरी, डॉ. दीनदयाल गुप्ता, परमेश्वर मोदनवाल, संजय अग्रहरि, राजीव कुमार गुप्ता, अरुण कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed