{"_id":"595fe3d54f1c1b553f8b46af","slug":"31499456469-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी द्वारा रुपये छीने से जाने से नाराज यात्रियोंने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी द्वारा रुपये छीने से जाने से नाराज यात्रियोंने किया हंगामा
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। वास्को डि गामा से पटना जा रही डाउन 12741 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में घुसकर यात्रियों से पैसे लिए जाने के विरोध में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह प्रदर्शन किया। यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया और टिकट चेकिंग के नाम पर पैसा वसूली करने वाले टीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यात्रियों का विरोध तेज हुआ तो मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। टीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन मिलने पर यात्री शांत हुए और गंतव्य के लिए रवाना हुए। जीआरपी थाना के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
वास्को डी गामा से पटना जा रही 12741 डाउन ट्रेन शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही जनरल कोच में कई लोग घुस कर टिकट चेकिंग करने लगे। यात्रियों का आरोप है कि सही टिकट को भी गलत बताकर टीटी यात्रियों से धन की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जबरन पैसा छीन लिया। इससे यात्री आक्रोशित हो गए और तब टीटी वहां से उतर कर आगे बढ़ गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी और आरपीएफ से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इससे नाराज होकर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और नीचे उतर कर हो हल्ला करने लगे। बात बढ़ी तो आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों से तहरीर लेकर यात्रियों से पैसे छीनने के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन अपने निर्धारित समय से बीस मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन