फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   3 pairs of trains will pass through Puducherry Junction on Holi.

Chandauli News: होली पर पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी 3 जोड़ी ट्रेनें

Sat, 07 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
3 pairs of trains will pass through Puducherry Junction on Holi.
पूर्व मध्य रेल की ओर से 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। फिलहाल सोगारिया (कोटा) और रानी कमलापति के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई। पूर्व मध्य रेल की ओर से 285 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 28 फरवरी और सात मार्च को सोगरिया (कोटा) से होली स्पेशल के रूप में रात 23:10 बजे खुलकर कटनी, प्रयागराज, छिवकी होते हुए 20:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां खुलकर बक्सर, आरा होते हुए रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 09822 स्पेशल 02 और 09 मार्च को दानापुर रात 01:15 बजे खुलकर 05:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दिन में 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 27 फरवरी और 02 मार्च को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 14:25 बजे खुलकर इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज, छिवकी होते हुए अगले दिन सुबह 05:40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर आरा के रास्ते 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 28 फरवरी और 03 मार्च को दानापुर से होली स्पेशल के रूप में 11:15 बजे खुलकर 17:00 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 08:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल पांच मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में 15:20 बजे खुलकर दूसरेे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन शाम 18:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 8 मार्च से हर रविवार को अगरतला से होली स्पेशल के रूप में शाम 17:20 बजे खुलकर दूसरे दिन 22:25 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन 16:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन, दानापुर, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed