फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   27 teams, including 6 foreign teams, participated in the International Girls Handball Tournament.

Chandauli News: अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में 6 विदेशी सहित 27 टीमों ने किया प्रतिभाग

Wed, 01 Oct 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
27 teams, including 6 foreign teams, participated in the International Girls Handball Tournament.
कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल कासिमपुर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ वेदमंत्रों और शंखनाद के साथ हुआ। इसमें 6 विदेशी सहित कुल 27 टीमें और 280 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं 70 प्रशिक्षक भी आयोजन का हिस्सा हैं।
मुख्य अतिथि चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रंजन राय, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जनरल अमित पांडेय, और भारतीय हैंडबॉल टीम के नेशनल कोच मोहम्मद तौहीद रहे।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद प्रतिभागी टीमों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गणेश वंदना, वेलकम डांस, बनारसी डांस, थीम आधारित प्रस्तुतियां और अद्भुत पिरामिड प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और शालीनता का संदेश देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन में संघर्ष और धैर्य की सीख देने वाला माध्यम है।
विद्यालय के संरक्षक डॉ. विद्याभूषण सिंह ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 27 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनमें से 6 विदेशी टीमें शामिल हैं। कुल 280 खिलाड़ी और उनके 70 प्रशिक्षक इस आयोजन का हिस्सा हैं।

प्रतियोगिता की सफलता के लिए 20 निर्णायक मौजूद हैं। विद्यालय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed