फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   27 officers, workers get absent

27 अफसर, कर्मी गैरहाजिर मिले

Thu, 15 Jun 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Thu, 15 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
27 officers, workers get absent
निरीक्षण करते एसडीएम सदर
जिलाधिकारी हेमंत कुमार और एसडीएम सदर अरविंद द्विवेदी ने बुधवार सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 27 अधिकारी और कर्मचारी गायब मिले। अधिकारी द्वय ने गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए बीडीओ व ब्लाक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। वहीं डीएम ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत नाजिर सहित अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि समय से कार्यालय आएं। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।      
विज्ञापन

दरअसल जिलाधिकारी हेमंत कुमार कलेक्ट्रेट भवन में संचालित कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन एडीएम न्यायिक विजय शंकर दुबे से कराया तो नाजिर सहित कुल 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए हिदायत दी कि समय से कार्यालय में उपस्थित होकर सरकारी कार्य में अपना सहयोग दें। दूसरी ओर एसडीएम सदर अरविंद द्विवेदी ने सुबह साढ़े नौ बजे सदर ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सदर समेत 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ब्लाक कार्यालय में एडीओ कोआपरेटिव, चौकीदार व पत्रवाहक उपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि बीडीओ को दूसरे कार्यालय का भी प्रभार है। एसडीएम ने जब वहां पता लगाया तो वे वहां भी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने बीडीओ का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed