{"_id":"6334a1722e4d053be542728b","slug":"238-unfit-school-vehicles-running-on-the-road-chandauli-news-vns6764815145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ रहे 238 अनफिट स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ रहे 238 अनफिट स्कूली वाहन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में 238 अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन के अनुसार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से अनफिट स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जिले में छोटे व बड़े स्कूल प्रबंधन द्वारा वाहन से बच्चों को घर से स्कूल लाने व जाने के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है। बावजूद इसके अभी कई स्कूलों की ओर से अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र विभाग से नहीं प्राप्त किया गया है। जिले के एआरटीओ कार्यालय में कुल 813 छोटे-बडे स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें मिनी बस, बड़ी बस, मैजिक समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी भी 238 वाहन अनफिट है। स्कूल प्रबंधन भी वाहनों के फिटनेस को लेकर लापरवाह बना हुुआ है। एआरटीओ प्रशासन ने प्रणव झा ने बताया कि फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं लेने वालों वाहनों के पंजीकरण अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह से रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पीडीडीयू नगर । कटसिला स्थित सेंट जॉंस स्कूल में बच्चों को ढोह रही 25 गाड़ियों के खिलाफ लगभग छह माह पूर्व एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से कार्रवाई की गई थी। एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार ने बताया कि सभी गाड़ियां बिना फिटनेस प्रमाण पत्र व अन्य वैध दस्तावेजों के बगैर चल रही थीं। उस दौरान सभी गाड़ियां उनके परिसर में मिली थी। उसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रशासन को नोटिस दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से समस्त विद्यालयों में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किये जाने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत स्कूलों का प्राधिकारी अध्यक्ष होता है। सदस्यों में नायब तहसीलदार व उससे बड़ा अधिकारी, थाना या चौकी प्रभारी, बीईओ, मोटर यान ऑपरेटर के दो प्रतिनिधि, दो अभिभावक शामिल होंगे।
दूसरी तरफ विद्यालयों में इस समिति के गठन के लिए मई 2019 में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया। इसमें जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सचिव, जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, जिला विद्यालय निरीक्ष व बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे।
स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकें नहीं होने के कारण डग्गामार वाहनों से बच्चे ढोए जा रहें हैं। एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार ने बताया कि जिले में एक या दो विद्यालयों को छोड़कर सभी में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित है।
पीडीडीयू नगर। अभिभावक की ओर से मोटी रकम खर्च निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया तो जा रहा है लेकिन उन्हें स्कूल ले जाने और लाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का इस्तेमाल कर रहे है। बच्चे ऑटो और ई रिक्शा में ठूंसकर बैठाये जाते हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। कहा कि अभिभावकों को चाहिए की बच्चों को ई रिक्शा या फिर ऑटो से स्कूल भेजने के बजाय किसी सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करें। संवाद
पीडीडीयू नगर। यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बुधवार को सेंट मैरी स्कूल हिनौली के पास स्कूल वाहन चालकों व स्वामियों से साथ मीटिंग की। उन्होंने नियमों की जानकारी दी। इसके साथ तीन विद्यालयों को नोटिस देकर समस्त वाहनों की सूची मांगी है। संवाद