फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   23 pairs including PDDU passenger will not run on MEMU 29

29 से नहीं चलेगी पटना पीडीडीयू पैसेंजर सहित 23 जोड़ी मेमू

Tue, 27 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
23 pairs including PDDU passenger will not run on MEMU 29
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव और ट्रेनों में यात्रियों की कमी को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पीडीडीयू पटना पैसेंजर सहित 23 जोड़ी मेमू का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल से अगले आदेश तक मेमू स्पेशल नहीं चलेंगी। इससे आम यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में लोगों के बचाव के लिए 23 जोड़ी मेमू/पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है। 29 अप्रैल से पं. दीन दयाल उपाध्याय- बक्सर मेमू, पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमू, मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-रक्सौल, समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर, वैशाली-सोनपुर, बरौनी-दानापुर, पटना-बरौनी, राजगीर-दानापुर, पटना-भभुआ रोड वाया गया, गया-किऊल, दिलदालनगर-तारीघाट, पटना- गया, सहरसा-बड़हरा कोठी, बड़हरा कोठी-बनमंखी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। रक्सौल-नरकटियागंज, दरभंगा-हरनगर, दरभंगा-झंझारपुर, दरभंगा पाटलीपुत्र डेमू भी अगले आदेश तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed