फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   219 puja pandals in the district, no one took electricity connection

Chandauli News: जिले में 219 पूजा पंडाल, किसी ने नहीं लिया बिजली कनेक्शन

Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
219 puja pandals in the district, no one took electricity connection
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जिले में 219 पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां मां की मूर्ति स्थापना के साथ विभिन्न कार्यक्रम होने है। पंडाल से लेकर वहां जाने वाले मार्ग को विद्युत झालरों से सजाया जाता है लेकिन अभी तक एक भी पूजा समिति ने बिजली विभाग में अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। बिजली विभाग पूजा के लिए 20 किलोवॉट भार का कनेक्शन देता है। इस बार एक भी आवेदन नहीं आने से विभागीय अधिकारियों का सिर चकरा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी समितियों को कनेक्शन लेने के लिए सूचित कर दिया गया है। बिना कनेक्शन बिजली उपभोग करने पर समिति पर कार्रवाई होगी। बिजली कर्मचारी पूजा पंडाल लगाने वाली समितियों के पदाधिकारियों को इसके लिए जागरूक करने में जुट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूजा समितियों के लिए अस्थायी कनेक्शन शुरू हो चुका है। इसके लिए बिजली विभाग के कार्यालय जाकर आवेदन करना होगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीन दिनों के बिजली कनेक्शन के लिए 6508 रुपये लगेंगे। इसके साथ 20 किलोवॉट भार का कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं पूजा पंडाल बनाते समय सदस्यों को बिजली से संबंधित मानक के सारे मापदंडों का भी पालन करना होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगह कवर्ड तार लगाने होंगे ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। एलटी व हाईटेंशन लाइन से कम से कम एक से दो मीटर व 33 केवीए लाइन से पंडाल की दूरी सात मीटर होनी चाहिए। पंडालों की सजावट और मार्गों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाने में काफी बिजली की खपत होती है। विभाग ने कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक एक भी समिति ने कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed