{"_id":"5c339a30bdec22571a17d123","slug":"21546885680-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिखाया कुकिंग प्रतियोगिता में हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिखाया कुकिंग प्रतियोगिता में हुनर
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। कस्बा स्थित ब्रिलिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को बच्चों के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संस्था के डायरेक्टर धनविजय जायसवाल ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ कुकिंग व रंगोली प्रतियोगिता आदि का ज्ञान होना भी ही आवश्यक है। बच्चे जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अल्का गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अंजू मौर्य, पूनम पांडेय प्रथम, सत्यम गुप्ता, शिवम गुप्ता, अभिषेक मौर्य, रुचि सिंह द्वितीय और शुभम मौर्य, कन्हैया मधुकर आयुष मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन