{"_id":"5ba5461a867a55019a1f8a7b","slug":"21537558042-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों ने दी अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों ने दी अनशन की चेतावनी
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। जंगलों में गायब वनरक्षक दूधनाथ की पत्नी निशा देवी ने शुक्रवार को भू माफियाओं पर पति का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में उसने बुधवार को नौगढ़ थाने में समीक्षा बैठक करने आए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को पत्रक भी सौंपा था। गायब वनकर्मी का पता न चलने पर फेडरेशन आफ फॉरेस्ट एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने 28 सितंबर को जयमोहनी स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर अनशन करने का निर्णय लिया है।
वनकर्मी के पत्नी की गुहार के बाद उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शमीम खां ने सात सितंबर को प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर सहित विभिन्न संगठनों से गायब वनकर्मी के अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। बावजूद इसके वन विभाग और पुलिस द्वारा कोई रुचि नहीं लिया गया। गायब वनरक्षक को विभाग के गुमशुदगी का मामला बताने पर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दूधनाथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का जिला मंत्री है। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर क्षेत्र के लगभग सौ एकड़ अतिक्रमित भूमि पर पौधरोपण कराया गया था। इसके बाद से अतिक्रमणकारी गायब वनरक्षक को कई प्रकार की धमकियां दे रहे थे। फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह यादव ने कहा है कि यदि एक सप्ताह में वनकर्मी का पता नहीं चला तो व्यापक आंदोलन होगा।