फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता

नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता

Mon, 26 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता
शोभा यात्रा

विज्ञापन
मुगलसराय। भगवान श्रीराम जन्म का पर्व रामनवमी श्रद्धापूर्वक धूम धाम से मनाया गया। रविवार को जगह-जगह रामजन्म की शोभायात्रा निकाली गई और जयकारे लगाए गए। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की शोभायात्रा को देखने को लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने स्वागत किया गया। पूरे नगरभर में भगवा ध्वज फहराया गया।
हिन्दू युवा वाहिनी और श्रीराम मंदिर नवनिर्माण सेवा समिति की ओर से नगर के राम मंदिर पापड़िया मठ से शाम को रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिन्दू युवा वाहिनी और श्रीराम मंदिर नवनिर्माण सेवा समिति के सदस्यों ने राम नामी पताका लहराते और जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा पापड़िया मठ से शुरू होकर जीटी रोड, कैलाशपुरी, नई सट्टी, लाठ नंबर एक होते हुए मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां भगवान श्रीराम की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। इसमें हिंयुवा के नगर प्रभारी विकास शर्मा, समिति के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, मुकेश, चंद्रशेखर, राजेश, प्रमोद सिंह, तेज प्रताप,विश्वजीत मुखर्जी, तन्नू चौहान शामिल रहे। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय शिव मंदिर से शाम के वक्त रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम साढ़े छह बजे राम, लक्ष्मण जानकी, हनुमान की आरती उतारी गई। इसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी को रथों पर सजाया गया था। शोभायात्रा में लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा जीटी रोड होते हुए चंदासी और वापस होते हुए पड़ाव तक पहुंचकर समाप्त हुई। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत मे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में रविवार की सुबह राम भक्त सुबह पैदल हाथ में ध्वजा लेकर जयकारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। शाम चार बजे रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुधारी चौराहा से शुरू होकर कामाख्या मंदिर, मुख्य बाजार , रामलीला मैदान , भतीजा रोड होते हुए वार्ड नंबर आठ सुभाष नगर मे स्थित भीम बाबा के मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भारत माता, राम-सीता, राधा-कृष्ण, भारतीय टैंक, चंद्रकांता, श्रवण कुमार की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, सभासद विभव गुप्ता ऽबिट्टूऽ , बच्चा बाबू , राहुल गुप्ता, शामू जायसवाल, मनीष मौर्या, रिंकू अग्रहरी, विजय केशरी, परमेश्वर मोदनवाल,परमानंद चौधरी, अनिल चौरसिया मौजूद रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार राम नवमी के अवसर पर कस्बे के राम जानकी मंदिर से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसमें परविंदर केशरी, बृजमोहन गुप्ता, गोल्डी दास, पालू गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भोला गुप्ता, मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार नगर में ठाकुर बाग मंदिर में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मंदिर में स्थापित भगवान राम, सीता, लक्ष्मण की पूजा अर्चना के बाद आरती उतारी गई। इस अवसर पर मणिशंकर पांडेय, नंदलाल गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया, मारकांडेय साव, पूजारी कैलाश तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

02. भक्तों ने निकाली साईं पालकी शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
नियामताबाद/मुगलसराय। रामनवमी के मौके पर जिले के भक्तों ने साईं पालकी शोभायात्रा निकाली। यात्रा नियामताबाद विकास खंड के जगदीशपुर भटरिया स्थित साईंधाम से शुरू होकर विभिन्न गांवों और मुगलसराय नगर के कई इलाकों से होते हुए जीटी रोड पर दामोदरदास पोखरा के समीप स्थित साई मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। पालकी शोभायात्रा का जगह जगह भक्तों ने स्वागत किया।
दोपहर बाद चकिया मुगलसराय मार्ग पर जगदीशपुर भटरिया में स्थित साई मंदिर से शोभायात्रा की शुरूआत हुई। घोड़ा, बैंड बाजा, डीजे के बीच लोग कांधे पर साई की भव्य पालकी लेकर चले। इसके पीछे नर नारी भजन गाते हुए चले। बीच में विभिन्न रथ पर सीता राम, राधा कृष्ण, साई बाबा की झांकी चल रही थी। शोभा यात्रा नियामताबाद, सरने, रेमा, गोधना हाइवे चौराहा से होते हुए मुगलसराय के यूूूपियन कालोनी, कैलाशपुरी रविनगर, जीटी रोड होते हुए दामोदरदास पोखरा साई मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के पहले मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया और इसके बाद भव्य आरती उतारी। इसके बाद भक्त साईबाबा की मूर्ति को पालकी में स्थापित कर कंधे पर लेकर रथ चले। शोभायात्रा में एक दर्जन वाहनों से भी भक्त चल रहे थे। जगह जगह भक्तों ने साई बाबा की आरती उतारी और शोभायात्रा का स्वागत किया। मुगलसराय साई मंदिर पर शोभायात्रा की समाप्ति पर भव्य आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।

03. कन्याओं के पूजन-अर्चन के साथ नवरात्रि सम्पन्न
चकिया (ब्यूरो)। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन घरों में मातृ नवमी के पूजन के साथ कन्याओं का पूजन विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान घरों में महिलाओं ने कलश स्थापना कर रविवार की भोर में मातृ नवमी की पूजा की तथा कुमारी कन्याओं का देवी के नौ रूपो में पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। मातृ नवमी पूजन तथा कन्या का पूजन नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान के साथ सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed