{"_id":"5aa03cd94f1c1b78028b8298","slug":"21520450777-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा संग्रह अमीनो का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा संग्रह अमीनो का धरना
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर संग्रह अमीनों ने सभी तहसील मुख्यालयों पर दूसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया। धरने के दौरान संग्रह अमीनों ने वेतन बढ़ाने की मांग की करते हुए प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
संग्रह अमीन संघ के सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को सदर, मुगलसराय, चकिया, सकलडीहा और नौगढ़ तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मांग किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि संग्रह अमीनों का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाय। राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही अमीनों से कार्य लिया जाय। साथ ही उनको प्रोन्नति के तहत नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया जाय तथा बाइक भत्ता, पदनाम राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, जितेंद्र सिंह, जगदंबा सिंह, मदन मुरारी लाल, विरेंद्र पासवान, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विजय श्रीवास्तव, दयाराम, ओमप्रकाश राम कंहैया सिंह यादव, रामनरेश यादव, रविंद्र प्रताप, दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, फिरोज अहमद, उग्रसेन तिवारी, नंदलाल, फूलचंद, रामेश्वर पांडेय, बंशनाथ यादव, संतोष द्विवेदी, मुन्नीलाल, रामरक्षा प्रसाद, दिनेश कुमार मौजूद रहे।