{"_id":"57be00e54f1c1b8811d4f560","slug":"21-ill-from-diarrhea-in-the-township-of-singrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौल की बस्ती में डायरिया से 21 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौल की बस्ती में डायरिया से 21 बीमार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड अंतर्गत सिंगरौल गांव के दलित बस्ती में बारिश के पानी के जल जमाव से डायरिया फैल गया है। गांव में डायरिया की चपेट में आकर 21 लोग बीमार हो गए हैं। डायरिया फैलने की सूचना पर बुधवार को डाक्टरों की टीम ने गांव में पहुंच कर मरीजों की जांच पड़ताल की और तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएचसी पर भर्ती कराया गया।
बारिश से जगह-जगह जलजमाव होने की वजह से अब डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद सिंगरौल गांव के दलित बस्ती में लोगों को उल्टी दश्त होने लगी। देखते ही देखते गांव में 21 लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी।
बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद की देख रेख में चिकित्सकीय टीम ने गांव में पहुंच कर मरीजों की जांच पड़ताल कर दवा दी।
गांव में तीसा (30), नीरज(8), नंदू (47), रामलखन (40), अरविंद (16), शिव कुमार (16), पंचम (37), श्यामनंद (20), वंदना (18), रमाकांत (48), विभा (छह), हिमांशु (22), नीतू (13), रामकिशुन (60), लालव्रत (40), सिद्धू (70), शिवनाथ (10), प्रदीप (27) बीमार हैं। वहीं गांव के दीपक (26), टूनटुन (15) और माया (26) की हालत खराब होने पर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकीय टीम ने गांव में ओआरएस के पैकेट के साथ अन्य दवाओं का वितरण किया। यही नहीं डाक्टरों ने ग्रामीणों से पानी उबाल कर पीने, बासी भोजन न करने, आस-पास साफ सफाई रखने की सलाह दी। टीम में वार्ड ब्वाय हरिद्वार और आशा पुष्पा आदि रहे।