फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसान, मजदूर विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार

किसान, मजदूर विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार

Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसान, मजदूर विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार
चंदौली । समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय अमड़ा में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सकलडीहा विधानसभा के पदाधिकारियों का चयन कर मनोनय पत्र देकर सभी को सम्मनित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान, नौजवान व मजूदर विरोधी है। देश व प्रदेश में मजदूर व किसान हित में संचालित योजनाओं को बंद कर दिया है। इससे किसानों व मजदूरों की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव में जाकर सरकार के गलत नीतियों को जनता के बीच रखे। भाजपा ने पिछले साढे़ चार साल के कार्यकाल में देश की जनता का खून चुसने का काम किया। अब चुनावी साल में भाजपा लोकलुभावन वादों व योजनाओं ने जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगी। इससे जनता को सर्तक करना होगा। इस दौरान पंकज यादव, शरद यादव, अमित गुुप्ता, अरविंद कुमार यादव, श्यामजी यादव, छोटू, राहुल यादव, आशु रहे। संचालन अंजनी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed