फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डाकघर से किफायती दर पर बंटे एलईडी बल्ब

डाकघर से किफायती दर पर बंटे एलईडी बल्ब

Sun, 03 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
डाकघर से किफायती दर पर बंटे एलईडी बल्ब
चंदौली। केंद्र सरकार की ओर से ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने डाकघरों में एलईडी बल्ब का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग ऊर्जा की कम खपत वाले इन बल्बों का इस्तेमाल करें। इसे प्राप्त करने के लिए लोगों को आधार कार्ड लेकर आना होगा। मुख्यालय स्थित डाकघर से सत्ते दर पर एलईडी बल्बों का वितरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर लोगों को 70 रुपये में नौ वाट के एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। ईे लिए उपभोक्ताओं को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है, तभी उन्हें उजाला कम्पनी के एलईडी बल्ब प्रदान किए जाएंगे। उप डाकपाल प्रभाकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिजली की खपत को कम करने के लिए एलईडी बल्ब का वितरिण हो रहा है। पहले जहां विद्युत उपकेंद्रों से एलईडी बल्ब बांटे जा रहे थे, वहीं कम ऊर्जा की खपत वाले एलईडी बल्ब तक लोगों की पहुंच बनाने के लिए इसका वितरण अब डाकघरों से किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से जहां लोगों के बिजली के बिल में कमी होगी, वहीं ऊर्जा की खपत को भी बड़े पैमाने पर कम किया जा सकेगा। एलईडी बल्ब एक साल की गारंटी के साथ दिए जा रहे हैं। दो दिनों में 40 एलईडी बल्ब वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed