फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समाधान योजना में सर्वर का रोड़ा , दिककत

समाधान योजना में सर्वर का रोड़ा , दिककत

Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
समाधान योजना में सर्वर का रोड़ा , दिककत
चकिया। विद्युत उपकेंद्र स्थित कार्यालय पर सर्वर की गड़बड़ी से ऑनलाइन सिस्टम में फेल होने के कारण गुरुवार को पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण कराने और बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। कार्यालय खुलने के बाद सिर्फ 25 उपभोक्ताओं का बिल जमा हो सका और दो उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो पाया। उपकेंद्र पर स्थित कार्यालय खुलने के एक घंटे तक बिल जमा करने और पंजीकरण का काम हुआ। लगभग 11 बजे से शाम 5 बजे तक आनलाइन सिस्टम फेल रहा। घंटों इंतजार करने के बाद दर्जनों उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। प्रदेश सरकार बकाया बिल जमा करने के लिए सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफी का योजना चला रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि 31 जनवरी निर्धारित की गई है लेकिन सर्वर में गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को लाभ मिलता कठिन दिखाई दे रहा है। उपकेंद्र पर पहुंचे रमेश, संतोष कुमार, रणजीत प्रसाद, लालब्रत आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि सर्वर प्राब्लम के कारण धनराशि जमा करने व विद्युत समस्या का समाधान कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी तृतीय अनिल सिंह ने कहा कि सर्वर प्राब्लम के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। नेटवर्क की समस्या दूर संचार विभाग से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा किए गए। दो उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफी के पंजीकरण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed