फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सामाजिक न्याय कार्यक्रम की तैयारी

सामाजिक न्याय कार्यक्रम की तैयारी

Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय कार्यक्रम की तैयारी
चंदौली। सपा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन से जुड़े तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विधान सभा क्षेत्र वार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जुमलों की पार्टी है, इससे देश का भला नहीं हो सकता है। सपा ही देश की तरक्की और विकास का रास्ता निकाल सकती हैं। जो काम सपा शासन में कार्य हुए हैं, भाजपा के लोग उसी को अपना काम बता कर फूले नहीं समा रहे हैं। आज प्रदेश व देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी में देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। इससे महंगाई और बेकारी तेजी से बढ़ी है और इससे लोग परेशान हैं। घोटाले भी हो रहे हैं इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से अक्षम साबित हुई है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर चकिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह यादव को चुना गया। इस अवसर पर सुदामा यादव, जय प्रकाश यादव, अनिल मिश्रा, विरेंद्र बिंद्र, चंद्रभानु यादव, चकरू यादव, यादवेश यादव, राम सिंह चौहान, रमेश यादव, बचाऊ प्रजापति, लव कुमार बियार, रामजनम यादव, राजा खां, कमलेेश पति कुशवाहा, श्रवण कौन्नजिया, अशोक यादव, रामबरन निषाद, रामविलास विश्वकर्मा रहे । अध्यक्षता राजनाथ यादव व संचालन नफीस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed