{"_id":"5bc0f3d0bdec2269ad752cf0","slug":"201539371984-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल का निर्माण शुरू, आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल का निर्माण शुरू, आवागमन होगा आसान
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर (चंदौली)। लंबे इंतजार के बाद नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर पीपे के पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। पुल के बन जाने से चंदौली व गाजीपुर जनपद के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही लंबी दूरी तय करने से लोगों को राहत मिलेगी और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। पुल का निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।
गौरतलब है कि पुल का निर्माण न होने से दोनों जिले के लोगों में नाराजगी व्याप्त थी। धानापुर में क्षेत्रीय लोग पुल निर्माण के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने धरना और विरोध प्रदर्शन भी किया था। क्षेत्रीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शासन स्तर से पुल निर्माण की पहल की थी। इसके बाद पुल का कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 20 अक्तूबर तक इसे चालू कर दिया जाएगा। पुल बन जाने से गाजीपुर और चंदौली आने जाने वाले करीब तीन से चार हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।