फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पिछड़ा सम्मेलन में सपाईयों ने दिखाई ताकत

पिछड़ा सम्मेलन में सपाईयों ने दिखाई ताकत

Tue, 02 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ा सम्मेलन में सपाईयों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित एक लान में पिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के गई जनपदों से आए पिछड़े वर्ग के नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पीएम और सीएम देश एवं प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोल रहे हैं। लोगों ने पिछड़े वर्ग के लोगों को हमेशा सपा के साथ रहने और उनके उत्थान में भागीदार बताया।
सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है। उपस्थित लोगों को आगाह किया कि यदि दोबारा भाजपा सत्ता में आई तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा। पूर्व सांसद रामकिशन ने देश में बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। नौजवान, किसान, मजदूर आज भूखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि नहरों में पानी नहीं है। किसान सिंचाई और खाद के लिए भटक रहा है। प्रदेश में जंगलराज हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, एमएलसी रामजतन राजभर, एससीएसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन डा. रामदुलार राजभर, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लालता प्रसाद बियार, प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, कार्यकारिणी सदस्य रामहरि चौहान, सतवीर सिंह प्रजापति, कुंवर प्रमोद सिंह मौर्या, पूनम सोनकर, बब्बन चौहान, जिला महासचिव नफीस अहमद, रमेश यादव, रामलौटन निषाद, शिवबली विश्वकर्मा, राम सिंह चौहान, जीउत बंधन विश्वकर्मा, जमुना विश्वकर्मा, गुलाबचंद्र गोंड, बाबूलाल यादव, चाखन यादव, रजा खान, सुषमा यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जोखू सिद्दीकी ने की। संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त करना चाहती है। वह पिछड़ों को उनकी हिस्सेदारी से वंचित कर रही है। दूसरी तरफ सपा ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। पिछड़ों का हित सपा में ही सुरक्षित है। वे नगर के एक लान में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाराम प्रजापति ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के बजाए जातिवादी राजनीति कर रही है। वह पिछड़ों को आपस में लड़ाना चाहती है, लेकिन इस बार पिछड़े दलित एक हो गए हैं और वे भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे। कहा कि महागठबंधन चुनाव में बहुमत हासिल करेगी। कहा कि वे लगातार पिछड़ा वर्ग की जनगणना रिपोर्ट उजागर कर समानुपाती आरक्षण की मांग कर रही है। इससे जिसकी जितनी हिस्सेदारी होगी, उतनी भागीदारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान मुखिया योगी आदित्यनाथ वाहवाही लूटने के लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने माटी कला बोर्ड की घोषणा करते हुए तालाबों का पट्टा देने की बात कह रही है जबकि पूर्व में निषादों को तालाबों को पट्टा मछली पालन के लिए देने की बात हुई थी। ऐसे में दोनों वर्गों को आपस में लड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed