{"_id":"5bad32b2867a555b081aa3b2","slug":"201538077362-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे ही जमा कर सकेंगे गृह व जलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे ही जमा कर सकेंगे गृह व जलकर
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नपा परिषद कार्यालय में अमृत योजना के तहत एनआईसी द्वारा विकसित ई नगर सेवा पोर्टल का शुभारंभ गुरुवार से कर दिया गया। इस सेवा के आरंभ होने से नगरवासियों को गृह व जलकर जमा करने के लिए पालिका कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पडे़गा बल्कि वे घर बैठे ही आनलाइन इसे जमा कर सकेंगे।
पहले जल व गृहकर जमा करने में लोगों को काफी परेशानी होती थी। साथ ही पालिका प्रशासन को भी वार्डों में कैंप लगाकर करो की वसूली करानी पड़ती थी। अब लोगों व पालिका प्रशासन को इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इस योजना से पालिका क्षेत्र के लोग घर बैठे आनलाइन गृह व जलकर जमा कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने वाले यूजर को पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वे प्ले स्टोर पर ई नगर सेवा नामक एप्लीकेशन स्टाल कर ई पेमेंट के माध्यम से गृह व जलकर का भुगतान घर बैठे कर सकेंगे। आने वाले समय में योजना का विस्तार कर इसमें और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।