{"_id":"5babdc9e867a5501a17651ea","slug":"201537989790-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में की साफ- सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में की साफ- सफाई
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कैडेटों ने बुधवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जहां सफाई होती है वहां लक्ष्मी का वास होता है। यह बात भी सच है कि सफाई से हमारे स्वास्थ्य का भी घनिष्ठ नाता है। तभी तो जब हम गंदगी के संपर्क में आते है तो उसका सीधा कुप्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें घर के साथ-साथ वातावरण की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। बटालियन के मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हम उस समर्थ एवं गौरवशाली भारतीय संस्कृति के अनुयायी हैं। इस मौके पर लेफ्टिनेंट (डॉ) अशोक त्रिपाठी, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, एचपी शर्मा, थापा रहे।