{"_id":"5baa82a8867a557f6016726a","slug":"201537901224-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के समर्थन में ठप रहेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के समर्थन में ठप रहेगा कारोबार
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक मंगलवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सरकार की नीतियों के विरोध में 28 सिंतबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। लोगों ने सरकार पर खुदरा व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आवाज बुलंद करने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी, मंडी शुल्क, एमडीआई, सैंपलिंग, आयकर, आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खुदरा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। यदि यही स्थिति रही तो खुदरा व्यापारियों का व्यवसाय समाप्त हो जाएगा। सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापारी बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर होंगे। इसके विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी और इसके विरोध में 28 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया गया है। बैठक में भरतलाल, मनोज कुमार, प्रदीप, शिवजी, अशोक केशरी, रामप्रकाश गुप्ता, पिंटू लाल, अजय कुमार, रामभरोस, ओगिंदर उपस्थित रहे।