फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गांवों में जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

गांवों में जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांवों में जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन

कंदवा। ग्राम संपर्क अभियान के तहत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बरहनी विकास खंड के आधा दर्जन गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं को सुनकर विधायक ने उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने क्षेत्र के पई, ड़ेढगांवा, जलालपुर, तलासपुर, बहोरा और सुढना गांव में जनचौपाल लगाई। पई गांव के लोगों ने जनचौपाल में सड़क, सोलर लाइट, हैंडपंप, विद्युतीकरण, जलनिकासी, शौचालय, आवास की समस्या को उठाया। इसी तरह सुढना में ग्रामीणों ने सड़क, आवास,पेंशन व शौचालय , तलासपुर में लोगों ने शौचालय, आवास, हैंडपंप, सड़क, आवास की समस्याएं सामने रखी। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र राय, रमेश राय, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, देवेन्द्र यादव, गिरीश सिंह, श्रवण सिंह, परमानंद सिंह, माया सिंह, लाली देवी, संतोष यादव, मालती देवी, सुरेन्द्र गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, विनय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed