{"_id":"5ba7e49f867a557f5e02cb3e","slug":"201537729695-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे हजारो कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे हजारो कार्यकर्ता
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें एक अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। साथ बढ़ती हुई महंगाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला तथा सरकार को पिछड़े का दुश्मन बताया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने कहा कि एक अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर एक लान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, पर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, राजनारायन बिंद, लालता प्रसाद बियार, रामदुलार राजभर, रातजतन राजभर, अवधनाथ पाल, प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, बब्बन सिंह चौहान, रामहरि चौहान शामिल होंगे। कहा कि सम्मेलन में जिले के हजारो सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान बचाऊ प्रजापति, रामसिंह चौहान, जमुना विश्वकर्मा, केशव राजभर, नंदलाल पाल, रामबिलास विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौर्य, जितेंद्र कुमार, यशवंत चौहान, शोभनाथ प्रजापति, मुराहू चौहान, गोविंद चौहान मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।